{"_id":"6b00b2d60bd1bfae5804c7d4","slug":"learned-the-voting-process-by-pressing-the-evm-button-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-171383-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ईवीएम का बटन दबाकर समझी मतदान प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ईवीएम का बटन दबाकर समझी मतदान प्रक्रिया
Sat, 21 Nov 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो 24 ईवीएम जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ करते जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी। स्त्रोत सू
मैनपुरी। ईवीएम से मतदान कैसे होता है, बटन दबाने के बाद वोट दर्ज होने की प्रक्रिया क्या है और वीवीपैट से मतदाता अपने वोट की पुष्टि कैसे कर सकता है, इसकी जानकारी अब कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों को भी दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान दूर-दराज के गांवों से आए फरियादियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को मशीनों के माध्यम से मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर जिले में जिला मुख्यालय समेत सभी छह तहसील मुख्यालयों पर सात जागरूकता केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनों का प्रदर्शन कर लोगों को मतदान प्रक्रिया समझाई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान डमी बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें किसी प्रत्याशी या राजनीतिक दल का नाम नहीं है।
इन सात स्थानों पर मिलेगा प्रशिक्षण:
कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 31, तहसील सदर के कक्ष संख्या छह, भोगांव के कक्ष संख्या चार, किशनी के कक्ष संख्या 16, करहल के कक्ष संख्या पांच, घिरोर के कक्ष संख्या एक और कुरावली तहसील के समाज कल्याण कक्ष संख्या दो में ईवीएम जागरूकता केंद्र बनाए गए हैं। मशीनों की सुरक्षा के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार स्ट्रांग रूम भी बनाए गए हैं। इस दौरान एडीएम श्यामलता आनंद, डिप्टी कलेक्टर अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।