{"_id":"6a30460562601d32100b74bf","slug":"lawyers-and-stamp-vendors-will-not-work-for-three-days-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-161189-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: तीन दिन काम नहीं करेंगे वकील और स्टांप विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: तीन दिन काम नहीं करेंगे वकील और स्टांप विक्रेता
Tue, 16 Jun 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
किशनी। उप निबंधन कार्यालय में प्रस्तावित ई-पंजीकरण मॉड्यूल व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों तथा अध्यक्ष स्टांप बैंडर संघ ने सोमवार को प्रदर्शन किया। एसडीएम न्यायिक संध्या शर्मा तथा उप निबंधक को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने से आम जनता, अधिवक्ताओं तथा दस्तावेज लेखकों को विभिन्न प्रकार की व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ई-पंजीकरण मॉड्यूल को लागू करने से पूर्व संबंधित पक्षों से व्यापक विचार-विमर्श कर व्यवस्था में मौजूद कमियों को दूर किया जाए। अधिवक्ताओं का कहना था कि तकनीकी समस्याओं और इंटरनेट कनेक्टिविटी की दिक्कतों के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अधिवक्ता संघ, बैनामा लेखक संघ, स्टांप वैंडर संघ ने तीन दिन तक काम नहीं करने का ऐलान किया है। कहा है ऐसा होने से कई लोग अपना रोजगार खो देंगे। ई पंजीकरण के नाम से रजिस्ट्री कार्यालय को प्राइवेट कंपनियों को ठेकेदारी पर देने की योजना को वापस दिया जाए। उदयवीर सिंह एडवोकेट, शिवकुमार शाक्य, सुमित कुमार शाक्य, रमाकांत दुबे, आदित्य दीक्षित, योगेंद्र सिंह चौहान, उपदेश चौहान, उदय प्रताप सिंह, जीतू मिश्रा, ज्योति दुबे मौजूद रहे।