फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Last farewell to the young man with state honor

जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Mon, 24 Apr 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Mon, 24 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Last farewell to the young man with state honor
जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव दादीपुर निवासी बीएसएफ जवान का शव का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतक गुड़गांव के भौंची कैंप में तैनात था। शनिवार रात को उसकी संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दादीपुर निवासी सुनील कुमार (38) बीएसएफ के भौंची कैंप में सुरक्षा में तैनात था। शनिवार की रात उसी संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह करीब छह बजे बीएसएफ के एसआई अनूप दास सैनिकों के साथ शव लेकर गांव पहुंचे। शव गांव में आते ही घर में कोहराम मच गया। एसडीएम अवनीश चंद्र मौर्या, सीओ करहल आत्म प्रकाश यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, ब्लाक प्रमुख मीरा देवी भी गांव दादीपुर पहुंच गए। बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों ने राजकीय सम्मान के साथ गार्ड आफ आनर देकर शहीद को अंतिम विदाई दी। वहीं चिता को मुखाग्नि बडे़ भाई ब्रजेश कुमार ने दी। अंतिम संस्कार के बाद अधिकारियों ने मृतक परिवारीजनों को सांत्वना दी। वहीं बीएसएफ के एसआई अनूप दास ने बताया कि शनिवार की रात सुनील की रात 10 से एक बजे तक ड्यूटी थी। एक बजे संतरी ने जाकर देखा तो एकांत इलाके में सुनील की राइफल दूर पड़ी हुई थी। उसके शरीर से खून बह रहा था। मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन




पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
 मृतक बीएसएफ जवान सुनील की मौत के बाद पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील के 11 वर्ष के पुत्र अंकित 11और आठ वर्षीय पुत्री अनुष्का के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हंसमुख था सुनील
किशनी। गांव व परिवार वालों से लेकर कोई भी यह मानने को तैयार नही है। कि सुनील की गोली लगने से मौत हो गई है। परिवारीजनों व ग्रामीणों का कहना है कि सुनील जैसा हंसमुख व्यक्ति हमेशा दूसरों को खुश रखने के प्रयास करता था। न तो वह खुद परेशान होता था न दूसरों को परेशान देख सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed