{"_id":"590e0e054f1c1ba273441ea4","slug":"last-farewell-to-the-soldier-with-state-honor","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय सम्मान के साथ दी सैनिक को अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय सम्मान के साथ दी सैनिक को अंतिम विदाई
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Sat, 06 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
राजकीय सम्मान के साथ दी सैनिक को अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी में मृत सैनिक रविंद्र यादव के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दो दिन से शव के इंतजार में रहने के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
किशनी क्षेत्र के गुलाबपुर निवासी रविंद्र सिंह यादव पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी में 34वीं बटालियन बीएसएफ में तैनात थे। एक मई को वह एक माह की छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर चले गए थे। बुधवार रात उन्होंने पत्नी रमिला देवी से फोन पर बात की। गुरुवार की सुबह तीन बजे ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से उनकी मौत हो गई। सैनिक की मौत की सूचना गुलाबपुर पहुंचने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को 34वीं बटालियन कूंच बिहार, गोपालपुर से एसआई अमित कुमार उनके पार्थिव शरीर को फ्लाइट से दिल्ली लेकर आए। वहां से वह गुलाबपुर के लिए रवाना हुए। शनिवार सुबह छह बजे सैनिक का पार्थिव शरीर गुलाबपुर पहुंचा। शव देखर पत्नी रमिला देवी, बेटियां रूबी, सोनी व बेटे प्रवीन, अंकुश का रो-रोकर बुरा हाल था। मैनपुरी से आई पुलिस की गारद व बीएसएफ के जवानों ने सैनिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बीएसएफ के एसआई अमित कुमार ने मृतक सैनिक के भाई नेत्रपाल यादव को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया। सुबह नौ बजे उनके पार्थिव शरीर को बेटे प्रवीन ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सांसद तेज प्रताप यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, तहसीलदार संतोष ओझा, सीओ करहल आत्म प्रकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव, प्रधान प्रतिनधि उमेश शर्मा, प्रधान सुखदेव तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरपाल सिंह सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
गुलाबपुर के युवाओं में सेना, पुलिस में जाने का जुनून
किशनी। सैनिक रविन्द्र सिंह यादव के गांव गुलाबपुर में सेना व पुलिस में जाने का जुनून है। इस गांव के करीब 35 लोग सेना व पुलिस में नौकरी कर देश की सेवा कर रहे हैं।