फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Laborer died due to hand getting stuck in machine while threshing in Mainpuri

Mainpuri News: गेंहू कतराई करते समय थ्रेशर में फंसा मजदूर का हाथ, दर्दनाक मौत

Thu, 27 Apr 2023 11:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 11:43 AM IST
सार

मैनपुरी में गेंहू की कतराई करते समय मजदूर का हाथ थ्रेशर में फंस गया। इससे वह खिंचकर अंदर चला गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Laborer died due to hand getting stuck in machine while threshing in Mainpuri
Mainpuri: गेंहू कतराई करते समय थ्रेशर में फंसकर मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक युवक थ्रेशिंग करते समय उसी में फंस गया और उसकी मौत हो गई। खबर पाकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।  

विज्ञापन


घटना औंछा थाना क्षेत्र के मधन गांव की है। गांव निवासी सैनुद्दीन (40) मजदूरी पर थ्रेशिंग करने वाले ट्रैक्टर पर काम करता था। बीती रात बी वह मजदूरी पर काम करने के लिए गया था। रात में गेंहू की कतराई का काम चल रहा था। कुछ मजदूर गेंहू के गट्ठर ढो रहे थे। कुछ थ्रेशर के अंदर डाल रहे थे। पहले कुछ समय तक सैनुद्दीन गट्ठर ढो रहा था। इसके बाद वह थ्रेशिंग में डालने का काम करने लगा। 

विज्ञापन

हाथ थ्रेशर की पंखुड़ियों में फंस गया

इसी समय उसका हाथ थ्रेशर के अंदर पंखुड़ियों में फंस गया। इससे वह खिंचकर उसके अंदर चला गया। जब तक थ्रेशर को बंद किया जाता, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। खबर पाकर परिजन चीख-पुकार करने लगे। शोर सुनकर मौके पर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed