फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   koee na chhoote is baar, shiksha hai sabaka adhikaar

कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार

Sat, 09 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 09 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
koee na chhoote is baar, shiksha hai sabaka adhikaar
रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शनिवार को विभिन्न स्कूलों से स्कूल चलो रैली निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने नारे लगाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। 
विज्ञापन

शनिवार को प्राथमिक विद्यालय नगला अनी ब्लाक करहल पर विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसके बाद स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाध्यापक दीपक दीक्षित और

ग्राम प्रधान सिद्धनाथ पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्कूली बच्चों ने कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार, आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे, घर-घर विद्या दीप जलाएं, अपने बच्चे सभी पढ़ाएं, पढ़ेंगे-पढ़ाएंगे, उन्नत देश बनाएंगे, मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ आदि नारे लगाकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर संकुल प्रभारी सुशील पांडेय, कमलेश कुमार, आरती देवी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


वहीं अजीतगंज क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल, कन्या जूनियर हाईस्कूल के बच्चों की सामूहिक रैली निकाली गई। ग्राम प्रधान राम रतन और संकुल प्रभारी प्रेमचंद्र ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली गांव मंछना, नरसिह नगर, नगला करन में निकाली गई। इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी मंशा राम यादव, दीप माला, मिथलेश कुमारी, सतीश चंद्र प्रजापति, पूनम मिश्रा, मुदिता दुबे, रमा, गीता, दीपा, गौरव, सुनीता आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed