{"_id":"58a0a4204f1c1b1235d8434e","slug":"koee-bahoo-to-koee-devaraanee-ke-saath-prachaar-mein-juteen","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई बहू तो कोई देवरानी के साथ प्रचार में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई बहू तो कोई देवरानी के साथ प्रचार में जुटीं
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
जनसंपर्क
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पति को विधायक बनने का सपना संजोए पत्नियां प्रचार करने में लगी हैं। सुबह घर-गृहस्थी का काम करने के बाद ग्रुप के साथ क्षेत्र में प्रचार करने निकल जाती हैं। दिन भर वोट मांगने के साथ पतियों की खूबियां गिनाते-गिनाते नहीं थकती हैं।
चुनाव नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशी दिन रात एक कर प्रचार करने में जुट गए हैं। विधायक राजकुमार यादव की पत्नी वंदना यादव सुबह पति के जागने के बाद उन्हें सबसे पहले चाय नाश्ता कराती हैं। इस दौरान वह खाने के लिए उन्हें हल्का भोजन ही देती हैं। विधायक के प्रचार पर निकलने के बाद ग्रुप की महिलाओं को एकत्रित करती हैं। इसके बाद दिन भर पति के कार्यों और पार्टी की नीतियों को गिनाने के साथ ही उनके लिए वोट मांगती हैं। इस दौरान उनके साथ ननद ज्योति, आरती, मौसी मीरा यादव, अराधना, शालू, चंचल आदि होती हैं।
वहीं भाजपा विधायक अशोक चौहान की पत्नी ममता चौहान की दिनचर्या भी पिछले कई दिनों से घर परिवार के कामों के अलावा पूरे क्षेत्र में पति के लिए वोट मांगने में जा रही है। इतनी उम्र में भी उनके चेहरे पर दिन भर प्रचार करने के बाद भी थकान नहीं दिखती। वो परिवार और अन्य महिलाओं के साथ सुबह से शाम तक प्रचार करती हैं। शहर में तो पैदल ही लोगों से जनसंपर्क करती हैं।
विज्ञापन
वहीं बसपा प्रत्याशी महाराज सिंह शाक्य की पत्नी निर्मला देवी बताती हैं कि सुबह घर से पति और उनके समर्थकों को प्रचार के लिए भेजने के बाद वह पुत्रवधु और बेटियों के साथ देहात में प्रचार के लिए निकल जाती हैं। वहां वह गांव की महिलाओं के सुखदुख सुनती हैं और उन्हें पति के समर्थन में वोट देने की अपील करती हैं। साथ ही उनसे किसी भी बहकावे में न आने की बात कहती हैं। उनके साथ पुत्रवधु विनीता शाक्य, बेटी रागिनी शाक्य, साधना शाक्य के अलावा लवली आदि भी होती हैं।