{"_id":"56eee67b4f1c1b3327f15191","slug":"khoob-ude-phool-aur-abeer-gulaal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब उडे़ फूल और अबीर-गुलाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब उडे़ फूल और अबीर-गुलाल
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चतुर्वेदी समाज की रंग भरनी एकादशी पर श्री बराहा महाराज मंदिर से ठाकुरजी महाराज की शुक्रवार रात भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का जगह-जगह आरती उतार और गुलाल उड़ाकर स्वागत किया।
शोभायात्रा रात 10 बजे बराहा मंदिर से शुरू हुई। यह मोहल्ला मिश्राना, चौथियाना, पुरोहिताना, कटरा होती हुई वापस बराहा मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते में चतुर्वेदी समाज के लोग होली और फाग गीत गाते चल रहे थे। जहां से भी शोभायात्रा गुजरी वहीं श्रद्धालुओं ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। मंदिर पहुंचकर समाज के लोगों ने मंदिर में भी फाग और होली के गीत गाए। साथ ही एक-दूसरे पर फूलों की बरसात की। बाद में प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके पर धीरेंद्र चतुर्वेदी, योगेश चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, कुक्की चतुर्वेदी, कमलेश चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, अनुपम चतुर्वेदी, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, प्रशांत चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।