{"_id":"581dd9b94f1c1bad31438e22","slug":"karant-se-kishor-kee-maut-bhaee-gambheer","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से किशोरी की मौत, भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से किशोरी की मौत, भाई गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
डकैत बबुली द्वारा मारे गए किसान का शव सील करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार शाम को बेवर के गांव अठलकड़ा में खेत में पानी लगाते समय पोल से उतरा करंट पानी में फैल गया। चपेट में आकर किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाई गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
गांव अठलकड़ा निवासी ज्योति (17) भाई योगराज (20) के साथ खेत पर फसल को पानी लगाने गई थी। खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसका एक पोल खेत में लगा हुआ है। पानी लगाते समय अचानक लोहे के पोल में करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आकर दोनों भाई बहन गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने जब ये नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। पानी में करंट होने के चलते कोई भी अंदर नहीं जा सका। आनन-फानन में विद्युत लाइन कटवाने के बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया। वहीं योगराज की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
ग्रामीण दाताराम का कहना है कि तीन दिन पूर्व ही विद्युत कर्मियों को पोल में करंट आने की शिकायत की गई थी, मगर अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई। विभागीय लापरवाही के चलते ही यह हादसा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।