फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   kaaryakartaon ne liya pradesh mein sarakaar banaane ka sankalp

कार्यकर्ताओं ने लिया प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प

Wed, 06 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 06 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
kaaryakartaon ne liya pradesh mein sarakaar banaane ka sankalp
स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 37वां स्थापना दिवस समर्पण दिवस के रूप मनाया। शहर से देहात क्षेत्रों तक बैठक का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रज प्रदेश के उपाध्यक्ष विपिन वर्मा डेविड थे। वहीं ब्लाक स्तर पर आयोजित बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


स्थानीय मैरिज होम में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ नेता रामनरेश अग्निहोत्री ने किया। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। यह एक छोटे से पौधे से अब विशाल वृक्ष का रूप ले चुकी है। कार्यकर्ताओं और पार्टी की नीतियों का प्रभाव है कि भाजपा विश्व की नंबर एक राजनीतिक पार्टी है। केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ जनता को मिल रहा है। मुख्य अतिथि विपिन वर्मा ने कहा कि भाजपा 36 वर्ष पूर्ण कर रही है। कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि जिस तरह 2014 में उत्तर प्रदेश से 73 सांसद लोकसभा में गए हैं। उसी तरह 350 सीट विधानसभा में वो जितवाएंगे। पूर्व विधायक अशोक चौहान ने कहा कि जनसंघ से लेकर आज तक पार्टी की रीति और नीति में कोई अंतर नहीं आया है। हमारी सरकारों ने हमेशा जनता के हित में कार्य किया है। हम जातिवाद और परिवारवाद में भरोसा नहीं करते हैं। इस समय उत्तर प्रदेश में परिवारवाद की सरकार चल रही है।   
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि आज संकल्प लेने का दिन है। प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। इस अवसर पर अजयपाल चौहान, ओंकारनाथ पचौरी, शिवदत्त भदौरिया, प्रेम सिंह शाक्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनी नगर में वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र भदौरिया की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया। नगर के सदर बाजार में हुए आयोजन में भाजपा नेता सुधीर गुप्ता ने वर्ष 1980 से लेकर अब तक की भाजपा की यात्रा के विषय में विस्तार से बताया। मुनींद्र चौहान ने कहा कि अब 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बना कर प्रदेश में गुंडाराज समाप्त करना ही संकल्प है। इस मौके पर आदेश गुप्ता रमाकांत मिश्र, सुरेंद्र शाक्य, बॉबी भदौरिया रवी तोमर, राजू चौहान आदि मौजूद थे।
बेवर में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गुप्ता की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान भाजपा नेता विजय बैस, चेयरमैन सरितकांत भाटिया, सुरेश गुप्ता, जयपाल सिंह चौहान, संदेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अंत में अध्यक्ष भइया लाल गुप्ता ने वरिष्ठ नेता सुरेश गुप्ता, विजय सिंह बैस, सुधीर गुप्ता को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नवीन तोमर सुमित सिकरवार जितेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, जगदीश देव मौजूद थे।

कुसमरा में डा. राधेश्याम अग्निहोत्री के अहाते में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रदीप तिवारी, आलोक अग्निहोत्री, शेखर चौहान, शिवपाल बैस, शिवप्रकाश शुक्ल, गुंजन कुशवाह, सुधीर सक्सेना आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed