{"_id":"585581314f1c1bd20964aaf1","slug":"kaanstebil-ke-khaate-mein-nahin-pahunche-100-karod","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबिल के खाते में नहीं पहुंचे 100 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबिल के खाते में नहीं पहुंचे 100 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
महिला कांस्टेबिल, जिसके खाते में आई रकम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगई दमन दल की टीम में तैनात महिला कांस्टेबल के खाते में करोड़ों रुपये आने का मामला एटीएम से निकले स्टेटमेंट की गड़बड़ी से हुआ है। वहीं महिला कांस्टेबल के खाते में करोड़ों रुपये आने की जानकारी होने पर विभाग में भी हड़कंप मच गया था।
आगरा की रहने वाली महिला सिपाही रेखा रानी राजौरिया मौजूदा समय में दबंगई दमन दल मैनपुरी की टीम में तैनात है। गुरुवार की शाम को जब वह एटीएम से कैश निकालने गई तो खाते का शेष स्टेटमेंट 99997707.58 करोड़ रुपये देखकर उनके होश उड़ गए। महिला कांस्टेबल की ओर से पीएमओ को फैक्स भेजकर इस बारे में बताया गया। संतुष्टि के लिए उसने तीन बार एटीएम से स्टेटमेंट निकाला मगर हर बार शेष करोड़ों में आया। खबर कुछ ही देर में महकमे में फैल गई। रिश्तेदारों से लेकर अधिकारियों तक के फोन आने लगे। इस मामले में विभागीय और परिवारीजनों की ओर से काफी खोजबीन की गई तो मामला एटीएम के स्टेटमेंट की गड़बड़ी का निकला। जांच में पता चला कि बिचपुरी की एसबीआई ब्रांच के जिस खाते में करोड़ों रुपये जमा होने की बात कही जा रही है, उसमें करीब तीन हजार रुपये ही हैं। शनिवार को महिला कांस्टेबल ने बताया कि इतनी बड़ी राशि बैंक खाते में आने के बाद वह सही ढंग से सो भी नहीं सकी थी। सही बात सामने आने के बाद अब राहत मिली है।