{"_id":"570a93ec4f1c1b536ac810c8","slug":"kaale-jhande-lagaakar-kholee-dukaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले झंडे लगाकर खोली दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले झंडे लगाकर खोली दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बाजार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को लगभग एक माह दस दिन बाद शहर का सराफा बाजार पूरी तरह खुल गया। इस दौरान सराफा कारोबारियों ने दुकानों पर काले झंडे लगाकर दुकानें खोलीं। इस दौरान खरीदारी हुई।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने के बाद से पिछले एक माह दस दिन से सराफा कारोबारी हड़ताल पर थे। काफी दबाव बनाने के बाद भी जब कोई परिणाम नहीं निकाल तो पिछले दिनों सराफा कारोबारियों ने बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि वे बाजार तो खोलेंगे लेकिन विरोध स्वरूप दुकानों पर काले झंडे लगाएंगे। इसी क्रम में रविवार को बड़ा चौराहा, संताबसंता चौराहा, सुनार गली आदि स्थानों पर स्थित सराफा कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोलीं। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर काले झंडे लगाए। सराफा कारोबारी आशीष वर्मा, लक्ष्मन, ब्रह्मानंद वर्मा आदि ने बताया कि वे अब काले झंडे दुकानों पर तब तक लगाए रखेंगे जब तक सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती।