{"_id":"592b12a44f1c1bf114bdaf19","slug":"junggi-ki-jung-jeet-munna-lal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी की जंग जीत गया मुन्नालाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी की जंग जीत गया मुन्नालाल
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Sun, 28 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
जिंदगी की जंग जीत गया मुन्नालाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुएं की दीवार ढहने से मलबे में दबे युवक को तीन घंटे की मेहनत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है। घटना रविवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव तांबेपुर गांव की है। सूचना मिलने के अधिकारी व दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे तक दो जेसीबी मशीन मलबा हटाने में लगी रहीं। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव तांबेपुर निवासी मुन्नालाल जाटव (27) ने कुछ दिन पूर्व ही नया नलकूप लगवाया है। रविवार को वह पुराने नलकूप की ईंटें निकालने के लिए चचेरे भाई के साथ गया था। अपराह्न करीब एक बजे कुएं से ईंट निकालने के दौरान दीवार व कोठरी की आधी छत भी उस पर ढह गई। अचानक हुए इस हादसे में ग्रामीण जब कुछ समझ पाते तब तक वह कुएं में मलबे के नीचे दब गया था। घटना से हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ ही दमकल की टीम भी पहुंची। दो जेसीबी मशीन से पहले तो टूटे हुई कोठरी का काफी हिस्सा तोड़कर गिराया गया। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। जेसीबी मशीनों ने बोरिंग के समीप गड्ढा खोदा। करीब दो घंटे तक खुदाई के बाद दमकलकर्मी व ग्रामीण गड्ढे में प्रवेश कर पाए। मिट्टी को फावडे़ से हटाने का काम शुरू कर दिया गया। इस बीच मुन्नालाल की सांसें चलती देख लोगों ने राहत की सांस ली। तीन घंटे की मेहनत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। तत्काल एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। इस दौरान मौके पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह, एसडीएम सदर अमित सिंह, सीओ सिटी राजेश चौधरी मौजूद रहे।
बोरिंग एक जर्जर कोठरी में थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया गया। युवक को बचा लिया गया है। यह राहत की बात है।
अमित सिंह
एसडीएम मैनपुरी
ग्रामीणों की भीड़ बनी बचाव कार्य में मुसीबत
गांव तांबेपुर में मुन्नालाल बोरिंग में दबा हुआ था। वहीं पुलिस, दमकलकर्मी उसे नई जिंदगी मुहैया कराने में लगे थे। पर, इसमें गांववालों की भीड़ बाधा भी बन रही थी। इस भीड़ को संभालने के लिए भी पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। इतना ही नहीं तमाशबीन बनी भीड़ तो जर्जर घर की छत पर भी चढ़ गई थी। इन्हें भी सिपाहियों ने मशक्कत करके उतारा।
विज्ञापन
...और बच गया बड़ा हादसा
बोरिंग में दबे होने के चलते मुन्नालाल जहां हिल भी नहीं पा रहा था। वहीं कोठरी का टूटा आधा जर्जर हिस्सा कभी भी टूट कर गिर सकता था। बचाव कार्य के दौरान कई बार मिट्टी और ईंटे भी गिरी। पर, जेसीबी की मौजूदगी और बचाव कार्य में लगे लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।