फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Jmajm rains, heat relief

झमाझम हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

Thu, 25 Aug 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 25 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Jmajm rains, heat relief
बारिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सुबह से दिनभर चटकती रही धूप से बेहाल रहे लोगों को शाम हुई झमाझम बारिश ने राहत पहुंचाई। हालांकि इससे सड़कों पर पानी, फिसलन होने से लोगों को आवागमन की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।   
विज्ञापन


मौसम का मिजाज इस साल उतार-चढ़ाव वाला बना है। गुरुवार को भी सुबह से ही तेज धूप रही। उमस भरी गर्मी और तेज धूप से लोग परेशान रहे। आलम यह रहा कि धूप में निकलते ही लोग पसीने से तर-ब-तर हो रहे थे। दोपहर तीन बजे तक लोगाें को भीषण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। महिलाएं तो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की खरीददारी के लिए छाता लेकर बाजारों में निकली। वहीं दिनभर की तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच शाम अचानक मौसम बदल गया। अपराह्न तीन बजे ही आसमान में बादलों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते काली घटाएं छा गई। शाम करीब 4 बजे झमाझम बारिश होने लगी। इस तेज बरसात से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बरसात होने से मौसम खुशगवार हो गया। युवाओं और बच्चों ने तो बारिश का भीगकर लुफ्त भी उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed