फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Jmajm a city submerged by the rains

झमाझम हुई बारिश से जलमग्न हुआ शहर

Sat, 16 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 16 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jmajm a city submerged by the rains
बारिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार की सुबह से ही शुरू हुई बारिश ने शहर में जलभराव के हालात पैदा कर दिए। ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी-उमस से राहत दी। 
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से रिमझिम बारिश के बीच चली ठंडी हवाओं ने मौसम सुहावना बना दिया है। शनिवार को सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह करीब दस बजे झमाझम बारिश हुई, जो 12 बजे तक होती रही। दोपहर में धूप निकल आई, जिसने उमस बढ़ा दी। शाम छह बजे तक यही स्थिति रही। इसके बाद भोगांव आदि क्षेत्रों में झमाझम बारिश ने फिर से मौसम को ठंडा कर दिया। तेज बारिश के चलते स्कूल और कार्यालय जाने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चे जहां भीगते हुए स्कूल पहुंचे वहीं बड़े लोग भी भीगे कपड़ों से कार्यालय पहुंचे। तीन दिन से हो रही बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। थाना परिसर पानी से लबालब हो गया। पुलिसकर्मियों के लिए बने आवासों में पानी भरा हुआ है। इससे उन्हें आनेजाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 


बारिश से गिरी दीवार आठ भेड़ मरी
घिरोर(ब्यूरो)। ग्राम बलपुरा निवासी विनोद कुमार पुत्र बाबू राम के घेर में 147 भेडे़ं बंधी हुई थी। तेज हवा और बरसात के कारण दिवार गिर गई। उसमें बंधी आठ भेडे़ मर गईं और अठारह घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed