{"_id":"57d448ec4f1c1ba90a31877b","slug":"je-viral-video-of-seeking-bribes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई के रिश्वत मांगने का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई के रिश्वत मांगने का वीडियो हुआ वायरल
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
घूस लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के एक जेई द्वारा रिश्वत मांगने का वीडियो और ऑडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। पीड़ित ने एसपी को तहरीर देकर सबूत के तौर पर वीडियो और ऑडियो की कैसेट भी दी है। एसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने शिकायत की जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
नगर के शिवनगर आगरा रोड निवासी अतुल कुमार ने एसपी से शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि पांच जुलाई को वह अपने घर पर था। तभी बिजली चेकिंग के लिए आई एक टीम ने उस पर बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुए बुलाया। टीम के एक सदस्य ने मामला रफा-दफा कराने के लिए उसके पड़ोसी के मोबाइल पर फोन करके उसे बुलाया। जब उसने रुपये देने से मना कर दिया तो उसके पिता के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट लिखा दी। बाद में बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने तीन बार में 44500 रुपये तथा ज्योंति रोड के जेई ने एक हजार रुपये वसूले हैं। उसने शिकायत के साथ वीडियो तथा ऑडियो कैसेट भी दी है। एसपी देवरंजन वर्मा ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीएम से भी की है। डीएम पीसी गुप्ता का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराने के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।