{"_id":"67669caf116d6238750f6766","slug":"jaipur-tanker-blast-mainpuri-s-lalu-burnt-alive-outcry-family-members-after-information-about-accident-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Tanker Blast: जिंदा जल गया मैनपुरी का लालू...कंटेनर की गद्दी बन गई चिता, परिजनों में मचा चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Tanker Blast: जिंदा जल गया मैनपुरी का लालू...कंटेनर की गद्दी बन गई चिता, परिजनों में मचा चीत्कार
Sat, 21 Dec 2024 04:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Dec 2024 04:17 PM IST
सार
जयपुर में हुए टैंकर अग्नकांड में एक चालक मैनपुरी के चिर्रा का रहने वाला था। इस अग्निकांड की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। परिवार के लोग जयपुर पहुंचे, तो वहां उन्हें लालू का जला हुआ कंकाल ही मिला।
विज्ञापन
Jaipur Tanker Blast
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक कंटेनर चालक की बीते दो दिन पहले जयपुर में हुए अग्निकांड में जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। कंटेनर से चालक का जला हुआ नर कंकाल बरामद हुआ।
थाना क्षेत्र के गांव चिर्रा निवासी लालू पुत्र जागेश्वर सिंह यादव कंटेनर चालक था। बीते पांच दिन पूर्व वह घर से कंटेनर पर गया था। बीते दो दिन पहले वह कंटेनर को जयपुर से लेकर दिल्ली से कारों को लोड करने जा रहा था, तभी गैस से भरे वाहन से एक वाहन टकराया और उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उस वाहन से चार पांच वाहन पीछे लालू का कंटेनर था। जिसमें आग लग गई और पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। गाड़ी से तीन जले हुए नर कंकाल बरामद हुए, जिसमें लालू उम्र 24 वर्ष का भी नर कंकाल मिला। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिजन घटनास्थल जयपुर के लिए रवाना हो गए। लालू चार भाइयों में तीसरे नंबर का भाई था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।