फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   issue of local candidate raised in meeting held for by-election Deputy CM said will be someone from among you

उप चुनाव: संगठन की बैठक में उठा स्थानीय प्रत्याशी का मुद्दा, डिप्टी सीएम ने दिलाया भरोसा; आपके बीच का होगा कोई

Sun, 11 Aug 2024 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 11:00 PM IST
सार

उप चुनाव के लिए हुई संगठन की बैठक में स्थानीय प्रत्याशी का मुद्दा उठा। डिप्टी सीएम ने भरोसा दिलाया कि आपके बीच का ही कोई प्रत्याशी होगा। 

विज्ञापन
issue of local candidate raised in meeting held for by-election Deputy CM said will be someone from among you
करहल में संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव की तैयारी के परिप्रेक्ष्य में करहल पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें सभी ने एकमत होकर उप चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी उतारने का मुद्दा उठाया। इस पर डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया कि प्रत्याशी उनके बीच का ही होगा। साथ ही जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटने के लिए कहा।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने करहल उप चुनाव की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सौंपी है। रविवार को उप चुनाव की तैयारियों के संबंध में पहली बार वे करहल पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की बैठक के बाद उन्होंने एक रिसॉर्ट में तीन चरणों में संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। पहले सत्र में सभी जनप्रतिनिधियों से, दूसरे सत्र की बैठक में ब्लॉक प्रमुख और नगर पंचायत अध्यक्षों से वार्ता की।

विज्ञापन

वहीं सबसे अंत में संगठन के मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक की। तीसरे चरण की बैठक ही सबसे अहम रही। डिप्टी सीएम ने पदाधिकारियों में जोश भरने का काम किया। कहा कि इस बार करहल सीट भाजपा जरूर जीतेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी लगन और जीत के संकल्प के साथ जुटना होगा।
 

इस दौरान पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम से कहा कि बीते कुछ चुनावों से करहल सीट पर भाजपा जिले से बाहर के प्रत्याशी को उतारती आ रही है। इस बार प्रत्याशी स्थानीय होना चाहिए, इससे चुनाव में सपा को कड़ी टक्कर मिलेगी। इस पर डिप्टी सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रत्याशी कौन होगा इसका निर्णय पार्टी करेगी, लेकिन प्रत्याशी स्थानीय होगा ये तय है।
 
विज्ञापन

बैठक में पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह ने कहा कि अब सभी बैठकें बूथ स्तर पर ही होंगी। सभी लोग बूथ पर ही प्रवास करेंगे, जहां कमेटी गठित नहीं है वहां कमेटी गठित कर उसमें सभी वर्ग के लोगों को शामिल करें। साथ ही प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक प्रमुख नेता को जिम्मेदारी देने के लिए कहा।
 

परिवारवाद से मुक्ति चाहती है जनता

प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी संतोष सिंह ने कहा कि यह चुनाव कार्यकर्ताओं के लिए चुनौती है इसके लिए कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटना होगा। करहल की जनता अब परिवारवाद से मुक्ति चाहती है। इस दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, जिला प्रभारी अनिल चौधरी, पूर्व चेयरमैन संजीव यादव, भूपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
 

डिप्टी सीएम ने याद दिलाया मैनपुरी का इतिहास

संगठन की बैठक के बीच डिप्टी सीएम ने मैनपुरी का इतिहास भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि मैनपुरी के लोगों ने अंग्रेजी हुकूमत हिलाने का काम किया था। आज तक यहां के लोगों ने कभी किसी के सामने हाथ नहीं पसारे। अब करहल में भी जनता वातावरण बदलने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed