{"_id":"63fe2f9325c4e71a4b062bd4","slug":"intermediate-student-hanged-herself-to-death-hurt-by-failure-of-biology-paper-in-mainpuri-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से झूली 12वीं की छात्राः जीव विज्ञान का पेपर खराब होने से थी आहत, दो दिन से गुमशुम बैठी रहती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से झूली 12वीं की छात्राः जीव विज्ञान का पेपर खराब होने से थी आहत, दो दिन से गुमशुम बैठी रहती
Tue, 28 Feb 2023 10:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Feb 2023 10:15 PM IST
सार
मैनपुरी में जीव विज्ञान का पेपर खराब होने से आहत 12वीं की छात्रा फंदे से झूल गई। घर वालों ने देखा तो रोना-पीटना शुरू हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
लवली यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जीव विज्ञान का पेपर खराब होने से आहत होकर इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मामला किशनी थाना क्षेत्र के बरुआहार गांव का है। गांव निवासी अवधेश यादव की 16 वर्षीय बेटी लवली यादव, स्वामी त्रिज्यानन्द इंटरमीडिएट कॉलेज, ज्ञाननगर नगला गवे की छात्रा थी। उसके 12वीं के पेपर चल रहे थे। सोमवार को लवली का द्वितीय पाली में जीव विज्ञान का पेपर था। पेपर खराब होने से वह तनाव में आ गई। घर आकर वह गुमशुम हो गई। लवली का बुधवार को भौतिक विज्ञान का पेपर था।
विज्ञापन
दुपट्टे के सहारे कुंडे में लटक गई
मंगलवार शाम साढ़े छह बजे लवली ने घर के हॉल में कुंडे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घर पर किसी परिजन के न होने पर किसी को पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद में परिजन घर आये तो उन्होंने लवली को फांसी के फंदे पर झूलते देखा। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन