Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Information given about the implementation of VB-G Ramji's works

Mainpuri News: वीबी-जी रामजी के कार्यों के क्रियान्वयन की दी जानकारी

Wed, 18 Nov 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 18 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Information given about the implementation of VB-G Ramji's works
फोटो 14 क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में संचालित प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षणार्थी और अधिका
मैनपुरी। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के प्रशिक्षणार्थियों को वीबी-जी रामजी योजना के तहत स्वीकृत कार्यों के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। मंगलवार को समापन अवसर पर उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए। दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान की ओर आयोजित शिविर में प्रशिक्षकों ने अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों और तकनीकी सहायकों को वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत स्वीकृत 375 कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। जल सुरक्षा के तहत चेक डैम, सिंचाई संरचनाएं, नहर और नदियों की गाद की सफाई, पोखर, आहर तथा जल संरक्षण व संचयन से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त सौर लाइट, ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण संपर्क-तंत्र, बाढ़ नियंत्रण और सुरक्षा की जानकारी दी गई। स्वयं सहायता समूहों के लिए वर्कशॉप, प्रशिक्षण केंद्र और एसएचजी मार्ट जैसी सुविधाओं के बारे में बताया साथ ही इन कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन और उनसे जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण शिविर आचार्य टीईपी सेंटर सर्वेश कुमार, उपायुक्त मनरेगा आगरा रामनारायण यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार फिरोजाबाद तूलिका श्रीवास्तव और प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. विजय सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया।मंगलवार को शिविर के अंतिम दिन लखनऊ से आए प्रशिक्षक डॉ. वीके सिंह, व्याख्याता एसके तिवारी और प्रशांत पाठक ने प्रतिभागियों को योजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed