{"_id":"57c1891c4f1c1bf638d4fa6d","slug":"information-from-civil-created-a-stir-in-the-suspect-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी में संदिग्ध वाहन की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवानी में संदिग्ध वाहन की सूचना से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवानी परिसर में शनिवार की दोपहर खड़ी एक सफारी में संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लक्जरी वाहन समेत करहल निवासी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। युवक ने बताया कि गाड़ी सपा के एक वरिष्ठ नेता के रिश्तेदार की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
शनिवार की सुबह हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज एके त्रिपाठी निरीक्षण के लिए आए थे। उस समय एसपी देवरंजन वर्मा भी दीवानी पहुंचे, तभी वहां मौजूद सफारी में मौजूद लोगों की संदिग्ध गतिविधियों और वाहन के खुरचे हुए नंबरों पर शक होने के बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को इनकी निगरानी के आदेश दिए। दोपहर करीब 2.40 बजे शहर कोतवाल शशिकांत सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने सफारी में बैठे जयदेव निवासी कैलाशपुरा करहल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं दीवानी परिसर से बाहर लाकर सफारी की तलाशी भी ली गई। जयदेव ने बताया कि गाड़ी सपा के एक वरिष्ठ नेता के रिश्तेदार की है। खबर लिखे जाने तक युवक और सफारी दोनों पुलिस के कब्जे में थी। मामले की सच्चाई खंगालने में पुलिस जुटी हुई थी।