फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Incoming Passenger waiting over Mainpuri

मैनपुरी आने वाली पैसेंजर का इंतजार खत्म

Sat, 19 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 19 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Incoming Passenger waiting over Mainpuri
तैयारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आधी अधूरी तैयारियों के बीच आगरा से इटावा होकर पैसेंजर ट्रेन रविवार की रात 10:05 बजे मैनपुरी स्टेशन पहुंचेगी। विभाग ने समय सारिणी तो घोषित कर दी है लेकिन किराया सूची अभी तक जारी नहीं की है। जिससे स्टेशन कर्मियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। संभावना है कि शनिवार की देर रात अथवा रविवार की दोपहर तक किराया सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

आगरा से इटावा होकर मैनपुरी तक आने वाली 71909 अप पैसेंजर ट्रेन रविवार शाम 05:10 बजे आगरा कैंट से चलकर रात 08:35 बजे इटावा पहुंचेगी। इटावा से रात 08:45 बजे इटावा से चलकर मैनपुरी स्टेशन पर रात 10:05 बजे पहुंचेगी। रात में मैनपुरी स्टेशन पर ही ठहराव के बाद उक्त ट्रेन 71910 डाउन 21 नवंबर की सुबह 04.30 बजे मैनपुरी स्टेशन से चलकर सुबह 09:55 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी। रेलवे की घोषित समय सारिणी स्टेशन अधीक्षक को मिल गई है। वहीं, ट्रेन संचालन की कवायद में जुटे विभाग की तैयारियां आधी अधूरी ही हैं। विभाग ने मैनपुरी से इटावा, आगरा तक के स्टेशनों तक की किराया सूची अभी तक जारी नहीं की है। रेलकर्मियों की मानें तो उनके पास केवल समय सारिणी आई है। किराया सूची के संबंध में विभाग ने सूचना नहीं भेजी है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि मैनपुरी से इटावा और आगरा तक के स्टेशनों के किराए के संबंध में अभी तक किराया सूची जारी नहीं की गई है। अधिकारियों ने शीघ्र ही किराया सूची उपलब्ध कराने की बात कही है। नई ट्रेन के आने को लेकर प्लेटफार्म और रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा तक होंगे छह स्टेशन
मैनपुरी (ब्यूरो)। मैनपुरी इटावा रेल लाइन पर छह स्टेशन बनाए गए हैं। आगरा मैनपुरी पैसेंजर ट्रेन इटावा मैनपुरी के बीच कीरतपुर, बुझिया, करहल, सैफई, बैदपुरा स्टेशन पर ही रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed