फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   in-laws threw married woman out of house for not getting gold chain and car in dowry In Mainpuri

UP: पेट्रोल छिड़ककर विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश, दहेज में सोने की चेन और कार न मिलने पर घर से निकाला

Sat, 20 Jul 2024 05:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 05:19 PM IST
सार

मैनपुरी में ससुरालीजन पर विवाहिता पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप है। दहेज में सोने की चेन और कार न मिलने पर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
in-laws threw married woman out of house for not getting gold chain and car in dowry In Mainpuri
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दहेज में ननद के लिए सोने की चेन और कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को ससुरालीजन यातनाएं देने लगे। पेट्रोल डालकर और गला दबाकर मारने की कोशिश की। बेटी के जन्म के बाद तो ससुरालीजन ने सारी सीमाएं लांघ दीं। महिला को पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जनपद एटा के अशोक नगर निवासी रश्मि ने थाना करहल में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह थाना क्षेत्र के गांव दायमपुर की रहने वाली है। पिता ने उसकी शादी पांच फरवरी 2022 को अरुण कुमार के साथ की है। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो उसे कम दहेज का ताना दिया जाने लगा। 
विज्ञापन


चार ननद के लिए सोने की चेन और कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद तो ससुरालीजन नाखुश होकर और अधिक प्रताड़ित करने लगे। एक बार उसे पेट्रोल डाल कर जलाने की कोशिश की गई। वहीं एक बार गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। उसे भूखा प्यासा रखा जाता और पिटाई की जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 अप्रैल 2024 को उसे जान से मारने की कोशिश की गई। जानकारी होने के बाद मां भी वहां आ गई। आरोपी ससुरालीजन ने सभी जेवर उतरवाने के बाद धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पति अरुण, सास चमेली देवी, ननद सुमन, कमलेश देवी, गीता और कुमारी विनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed