{"_id":"198e5f7968d85a6bca1262365391fe48","slug":"illegal-occupation-of-land-not-deleted-pond-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की भूमि से नही हटाए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की भूमि से नही हटाए अवैध कब्जे
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 10 Jan 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव रे ग्राम सभा के तालाब पर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी अवैध कब्जे अभी तक नहीं हटाए गए हैं। पीड़ित ने लेखपाल कानूनगो के खिलाफ जिलाधिकारी एसपी मिश्र से शिकायत की है। साथ ही संबधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विकास खंड सुल्तान गंज के ग्राम धनमऊ निवासी अशोक कुमार पांडेय ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि गांव में गाटा संख्या 297 पर गांव के राधेश्याम, सत्यराम, गणेश चंद्र, दिनेश चंद्र, राजन लाल आदि सहित दर्जनों ग्रामवासियों ने तालाब की भूमि पर कब्जा कर लिया है।
अवैध कब्जे को लेकर वह उच्च न्यायालय की शरण ले चुका है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी क्षेत्रीय लेखपाल एंव कानूनगो ने आदेश का पालन नहीं किया है। इसके चलते तालाब की भूमि पर कब्जेदार स्थाई निर्माण कर चुके है। अशोक पांडेय ने कहा है कि उसने विगत 16 दिसंबर को तहसील दिवस में पुराने आदेशों की प्रतियां भी तहसील दिवस में जमा की थी। इसके बाद भी क्षेत्रीय लेखपाल एंव कानूनगो ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उसने जिलाधिकारी से इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है।