{"_id":"57b853694f1c1bc61a6eb358","slug":"illagers-denied-ration-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड मैनपुरी के जसरऊ का डीलर ग्रामीणों को आठ माह से राशन नहीं दे रहा है। पात्रों की शिकायत पर अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
जसरऊ के 50 से अधिक ग्रामीण शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि गांव का कोटा डीलर आठ माह से ग्रामीणों को राशन नहीं दे रहा है। बीपीएल कार्डधारक आठ महीने से दुकान के चक्कर लगा रहे हैं। भूमिहीन और मजदूर होने के बाद भी कार्डधारकों को डीलर परेशान कर रहा है। बीपीएल कार्डधारकों के नाम पर नेट सूची में होने के बाद भी डीलर उनको पात्र नहीं मान रहा है। एडीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर निर्मनसिंह, सेंदीहसन, यशवीर, प्रेमसिंह, अशोक, राजेश, सुनील, प्रदीप, प्रमोद, राजेश, मनोज, आलोक, अनिल आदि मौजूद थे।
राशन की कालाबाजारी कर रहा डीलर
विकास खंड किशनी की ग्राम सभा तरिहा के लोगों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीलर पर राशन न देकर उसकी कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
ग्रामसभा तरिहा के ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि राशन डीलर ग्रामीणों को राशन नहीं देता है। राशन की कालाबाजारी करता है। राशन मांगने पर ग्रामीणों से अभद्रता करता है। रक्षाबंधन पर भी डीलर ने राशन का वितरण नहीं किया है। ज्ञापन में राशन की दुकान निलंबित कर दूसरी दुकान के लिए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मौके पर मनोज कुमार, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, छोटे सिंह, रामजीवन, आदेश कुमार, हरवीर सिंह, सीमा देवी, विनीता देवी, गुरवेश कुमार आदि मौजूद थे।