{"_id":"58ee5ded4f1c1b791ecf5f3a","slug":"ilektraanik-saamaan-ka-godaam-aag-se-raakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रानिक सामान का गोदाम आग से राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रानिक सामान का गोदाम आग से राख
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी स्थित एक गोदाम में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग में उसमें रखा लाखों के इलेक्ट्रानिक का माल व पांच बाइकें जलकर राख हो गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू किया। घनी आबादी वाले क्षेत्र घटना होने के कारण दमकल को मौके तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया।
कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला छपट्टी ओमभंडार वाली गली निवासी कल्लू वर्मा मकान के दूसरी मंजिल पर रहते हैं। पहली मंजिल उन्होंने मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी हरेंद्र कुमार को किराए पर दे रखी है। इसमें हरेंद्र इलेक्ट्रानिक सामान का गोदाम बनाए हुए है। बुधवार की दोपहर को गोदाम में आग लग गई। वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग और भड़क गई। वहीं मकान की दूसरी मंजिल पर रह रहे लोग भी डर गए। आनन-फानन में पड़ोसियों ने पूरे परिवार को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद दो दमकल आगरा रोड तक पहुंच गईं। इसके बाद गलियां तंग होने के कारण दमकल अंदर नहीं जा सकीं। इस दौरान आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। बमुश्किल दमकल कर्मियों ने जिस मकान में आग लगी थी वहां तक दमकल का पाइप पहुंचाया। इसके बाद लगभग दो घंटे की मशक्कत कर आग को बुझा सके। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाया। गोदाम स्वामी के मुुताबिक आग में बाइकें और करीब 11 लाख कीमत का सामान जल गया है।
दमकल पहुंचने में लगा समय
घनी आबादी के चलते मौके पर दमकल पहुंचने और आग बुझाने में काफी समय लग गया। यदि पड़ोसी ऊपरी मंजिल पर रह रहे लोगों को नहीं निकालते तो बड़ा हादसा हो सकता था।