फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   If someone is unconscious, took the women elsewhere

कोई हुआ बेहोश तो कहीं भिड़ गईं महिलाएं

Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
If someone is unconscious, took the women elsewhere
कोई हुआ बेहोश तो कहीं भिड़ गईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
500 और 1000 रुपये के नोट बंद हुए एक हफ्ते से अधिक हो गया, लेकिन आम लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को भी सुबह से लेकर शाम तक लाइन में लगा कोई युवक बेहोश हो गया तो कहीं बैंक कर्मचारियों की मनमानी के विरोध में लोगों ने जमकर नारेबाजी की। शहर में तो लाइन में लगी महिलाओं में ही मारपीट हो गई। देहात में बैंक कर्मियों की मनमानी के चलते हालात खराब हैं।
विज्ञापन

जब से करेंसी बंद हुई है आम आदमी की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। यह और बात है कि इतने दिनों में एक भी विशिष्ट आदमी और अधिकारी या उनके कर्मचारी सुबह से लेकर देर शाम तक न तो बैंक और न ही एटीएम की लाइन में ही लगे दिखे। यही कारण है कि आम आदमी की परेशानियों को कम करने के लिए किसी भी अधिकारी ने कोई प्रयास नहीं किए हैं। इनमें बैंक अधिकारियों से लेकर पुलिस और प्रशासन तक के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को बैंक में पैसे जमा करने आया युवक बेहोश हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम हरगनपुर निवासी विवेक कुमार पुत्र मुनींद्र सिंह गुरुवार को प्रात: बैंक में पैसे जमा करने आया था। भीड़ अधिक होने के कारण उसे घंटों लाइन में लगना पड़ा। दोपहर तीन बजे विवेक की अचानक तबियत खराब हो गई और बह बेहोश होकर गिर गया। उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। उसकी हालत में कोई सुधार न होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed