फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   If cleaning is not waterlogged in the rainy

नहीं हुई सफाई तो बरसात में होगा जलभराव

Sat, 21 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 21 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
If cleaning is not waterlogged in the rainy
बजरडीहा जक्‍खा में रास्ते पर बह रहा सीवर का पानी।
नगर के देवी रोड स्थित नाला बदहाल है। एक ओर जहां पूरा नाला सिल्ट से अटा पड़ा है। वहीं इसकी दीवारें भी ढह चुकी हैं। ऐसे में यदि बारिश हुई तो इससे संबंधित लगभग एक दर्जन से अधिक कालोनियों में जलभराव होगा।
विज्ञापन


देवी रोड स्थित नाला इन दिनों बदहाल है। नाले की सफाई न होने से गंदगी, कूड़ा करकट भरा हुआ है। साथ ही पानी की उचित जलनिकासी न होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। बरसात में तो और अधिक स्थिति खराब हो जाती है। वर्षों से इस नाले की सफाई नहीं हुई है। वहीं बरसात से पूर्व यदि इस नाले की सफाई नहीं हुई तो जलभराव के हालात पैदा हो सकते हैं। सफाई न होने से नाले में कूड़ा-कचरा भरा होने से मच्छराें की भरमार है। 
विज्ञापन


बरसात में होगा जलभराव
स्थानीय निवासी कमलेश, सुधीर कुमार, रेखारानी, कामता प्रसाद ने बताया कि बरसात में तो यहां जलभराव के हालात पैदा हो जाते हैं। इससे घरों से निकलना भी दूभर होता है। वर्षों से इस नाले की सफाई नहीं हुई है। वहीं यदि कभी सफाई होती भी है तो नाले की सिल्ट सड़क पर ही छोड़ दी जाती है। बरसात होने पर यह दोबारा में नाले में चली जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में होगा जलभराव
देवी रोड स्थित नाले की लंबाई लगभग ढाई किलो मीटर है। यह नाला नगर के पुरानी मैनपुरी, चौथियाना, सौतियाना, मिश्राना कई स्थानों से होकर ईसन नदी में जाकर मिलता है। बरसात से पहले यदि इस नाले की सफाई न हुई तो इन क्षेत्रों में जलभराव हो सकता है।

 
मानसून से पहले नगर के सभी नालों की सफाई हो जाएगी। नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। कचहरी रोड, स्टेशन रोड नाले की सफाई चल रही है। वहां का कार्य समाप्त होते ही शीघ्र ही इस नाले की सफाई भी शुरू करा दी जाएगी।
साधना गुप्ता, चेयरमैन नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed