{"_id":"587918064f1c1b1729bac1d6","slug":"icy-cold-winds-increased-people-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। बर्फीली हवाओं और बदलीयुक्त मौसम से पारा चार डिग्री सेल्सियस चल रहा है। घरों से निकलने में भी लोगों को परेशानी हो रही है।
बीते छह दिनों से रोजाना पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को पारा चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शुक्रवार को भी लोगों को सर्दी से निजात नहीं मिली। न्यूनतम पारा जहां चार डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सुबह बदलीयुक्त मौसम के बाद दोपहर में हल्की धूप निकलने के बाद भी पारा गिरता जा रहा है। बर्फबारी से गलन भरी हवाओं ने लोगों को घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। दिन में तो धूप निकलने के बाद सर्दी से कुछ राहत जरूर मिलती है, लेकिन शाम होते ही फिर सर्दी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। जिला अस्पताल में भी सर्दी बढ़ने से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सबसे अधिक मरीज सर्दी और बुखार के पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार को दिन भर लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करते रहे। अच्छी बिक्री के चलते दुकानदारों के चेहरों पर भी मुस्कान बिखर गई है।