फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   I am in favor of a mini sports competition Kusmra

कुसमरा का मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में रहा दबदबा

Wed, 28 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 28 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
I am in favor of a mini sports competition Kusmra
कुसमरा का मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में रहा दबदबा - फोटो : अमर उजाला
 विकास खंड किशनी की न्याय पंचायत जवापुर पर हुई मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुसमरा का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को संकुल प्रभारी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुसमरा के मैदान में मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 50 मीटर बालक वर्ग दौड़ में सुमित नगला भूपत प्रथम, अनुज कुसमरा द्वितीय, रामजीत उजागरपुर तृतीय, बालिका वर्ग में रिया बुढ़ौली प्रथम, रोशनी जवापुर द्वितीय, शिवांगी कुसमरा तृतीय, जूनियर वर्ग में शिवम जवापुर प्रथम, गुलशन नगला बख्ती द्वितीय, युवराज कुसमरा तृतीय, बालिका वर्ग में शिवांगी कुसमरा प्रथम, शिखा नगला बख्ती द्वितीय, आफरीन कुसमरा तृतीय रहे। खो-खो जूनियर व प्राथमिक बालिका वर्ग में कुसमरा प्रथम, कबड्डी प्राथमिक व जूनियर में कुसमरा प्रथम, जवापुर द्वितीय रहा।
विज्ञापन

संकुल प्रभारी वैभव यादव ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समापन पर संकुल प्रभारी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुरेंद्र प्रकाश दीक्षित, बृजेंद्र सिंह चौहान, राहुल कुमार, संजीव यादव, सुघर सिंह, अवधेश, अवनेंद्र कुमार, जैनुल आवदीन, सुषमा पचौरी, अल्पना पाल, प्रज्ञा, मुन्नी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed