{"_id":"588b89784f1c1b3e0fcf593d","slug":"hwaaen-extended-winter-chill-and-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाआें और बारिश ने बढ़ाई सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाआें और बारिश ने बढ़ाई सर्दी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
सर्द हवाआें और बारिश ने बढ़ाई सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने एक बार फिर तेज सर्दी का एहसास करा दिया। दोपहर 12 बजे धूप जरूर निकली लेकिन सर्दी कम नहीं हुई। दोपहर 1:30 बजे सूर्यदेव बादलों में छुप गए और लगभग दो बजे तेज बारिश होने लगी। आधे घंटे हुई तेज बारिश और हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
गुरुवार को ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया था। इसके चलते देर रात सर्द हवाओं के साथ जिले में बूंदाबांदी शुरू हो गई। जो रात भर चलती रही। शुक्रवार की सुबह गलन भरी सर्दी हो गई। वहीं दोपहर 12 बजे थोड़ी देर के लिए निकली धूप भी सर्दी से राहत नहीं दे सकी। दोपहर दो बजे हुई तेज बारिश से सर्दी और बढ़ गई। वहीं सड़कों पर काफी कम चहलपहल रही। जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकले। वह भी बारिश से बचने के लिए रेन कोट या छाते लेकर निकले। दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के चलते गलन भी काफी रही। दिनभर लोग घरों में और सड़कों के किनारे अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए। ठिठुरन भरी सर्दी से बुजुर्गों का हाल और भी बुरा है। सुबह-शाम के समय गलनभरी सर्द हवाओं ने ज्यादा परेशान किया। बाजारों में भी सर्दी का साफ असर दिखाई देने लगा है।