फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Human beings have a similar slogan on the streets Gunje

सड़कों पर गूंजे मानव-मानव एक समान के नारे

Sat, 21 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 21 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Human beings have a similar slogan on the streets Gunje
मैत्री यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शनिवार को प्रगतिशील बौद्ध विकास समिति द्वारा नगर में बुद्ध पूर्णिमा पर मैत्री यात्रा निकाली गई। यात्रा को पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने पंचशील झंडी दिखाकर रवाना किया। पावर हाउस रोड स्थित गौतम बुद्ध इंटर कालेज से निकाली गई यात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई ज्याेंति रोड शाक्य मुनि बुद्ध विहार पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन


विकास समिति के बैनर तले अध्यक्ष डाक्टर भागीरथ बौद्ध की देखरेख में निकाली मैत्री यात्रा में समय से पूर्व ही लोग पहुंचने शुरू हो गए। बड़ी संख्या में बुद्ध उपासक, उपासिकाओं ने भाग लिया। यात्रा में शामिल धम्मप्रेमी मानव-मानव एक समान, बुद्ध धम्म की यही पहचान, जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में भगवान बुद्ध की आकर्षक झांकियों के साथ ही अन्य झांकियां भी शामिल थीं। पावर हाउस रोड से शुरू हुई यात्रा भांवत चौराहा, स्टेशन रोड, पंजाबी कालोनी, क्रिश्चियन तिराहा, कचहरी रोड, सदर बाजार, संता बसंता चौराहा, बड़ा चौराहा, बड़ी खानकाह, आगरा रोड पुलिस चौकी होती हुई ज्योंति रोड शाक्य मुनि बुद्ध विहार  पहुंची। कई स्थानों पर तमाम संगठनों ने शीतल पेय और जल वितरित किया। यात्रा में शामिल भगवान बुद्ध सहित अन्य झांकियां तथा घोड़ों पर सवार बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे। रास्ते भर उपदेशकों ने भगवान बुद्ध के उपदेश लोगों को दिए।
विज्ञापन


राजनैतिक दलों ने भी स्वागत किया
मैनपुरी। मैत्री यात्रा का भांवत चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, सुनील वर्मा, अरविंद गुप्ता, संजय टायसन, अजयपाल, श्यामू दादा ने स्वागत किया। सदर बाजार में पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता, अरुण गुप्ता ने स्टेशन रोड पर, क्षेत्रपाल सिंह शाक्य, सूरज सिंह शाक्य, आगरा रोड पर देशराज सिंह शाक्य, ग्रीश चंद्र शाक्य आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed