फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Honored 32 farmers who produce good

अच्छा उत्पादन करने वाले 32 किसान सम्मानित

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Honored 32 farmers who produce good
मैनपुरी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा किसान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान फसल, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान में अच्छा उत्पादन करने वाले कुल 32 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यहां कृषि विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि किसान अन्नदाता है उनके पैदा किए अन्न से सभी लोगों को भरपेट भोजन मिलता है। जब हमारा किसान खुशहाल होगा तभी देश, प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर होगा। किसान नवीनतम वैज्ञानिक विधि से प्रतिस्पर्धात्मक खेती करें। फसलों में जैविक खाद का प्रयोग करें। वर्मी कंपोस्ट को अपनाए, कृषक फसलों में रसायनिक खादों, पानी एवं बीजों का जरूरत से ज्यादा मात्रा में प्रयोग करें। फसल निवेश को खेतों में न जलाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि यंत्रों, बीज, खाद पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि सीधे किसानों को बैंक खाते के माध्यम से उपलब्ध होगी। सब्सिडी के लिए कृषक अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा चौधरी चरण ने जीवन भर किसानों, गांवों के विकास के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभारी जिलाधिकरी ने अच्छा उत्पादन करने वाले 32 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गेहूं, चना, धान, उड़द में उत्कृष्ट उत्पादन करने वाले प्रमोद कुमार, हेतल सिंह, श्रीराम, सूबेदार को प्रथम पुरस्कार और गोविंद, लालाराम, मुंशीलाल, शेर सिंह को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार लहसुन, मटर, लौकी उत्पादन में प्रथम पुरस्कार क्रमश: जानकी देवी, सूबेदार सिंह, यादराम, निहाल को और द्वितीय पुरस्कार से भारत सिंह, सविता देवी, बाबूराम, संजीव को सम्मानित किया गया। ग्राम समाज के 10 वर्षीय पट्टे पर मत्स्य पालन में बृजरानी को प्रथम, कल्लू उर्फ कलक्टर सिंह को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। किसान मेला प्रदर्शनी में पशुपालन, उद्यान, कृषि, मत्स्य, भूमि सुधार एवं टाटा केमिकल के स्टालों पर प्रभारी जिलाधिकारी ने अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की।

इस मौके पर जादूगर राजेश श्रीवास्तव ने वैज्ञानिक विधि से खेती करने, जैविक खाद का प्रयोग करने के संबंध में किसानों को जानकारी दी। डाक्टर जगदीश मिश्रा, डाक्टर रंजन चौधरी ने खेती को वैज्ञानिक विधि से करने, प्रमाणित बीजों के प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी। उप निदेशक कृषि यूवी सिंह गौतम, सहायक निदेशक मत्स्य बी लाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी योगेश कुमार सारस्वत, जिला कृषि अधिकारी योगेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी आदि उपस्थित रहे।           
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed