{"_id":"576c227b4f1c1bd632b4802c","slug":"homes-ran-a-current-of-11-thousand-kva-the-death-of-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दौड़ा 11 हजार केवीए का करंट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में दौड़ा 11 हजार केवीए का करंट, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
करंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव बलिपुर में गुरुवार को अचानक हाईटेंशन लाइन की केबल घरेलू लाइन से टच हो गई। जिसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक झुलस गया। करंट घरों में दौड़ा जिससे कई उपकरण फुंक गए।
थाना क्षेत्र के ग्राम बलीपुर निवासी अमित कुमार (23) गुरुवार सुबह खेत में पड़ी लकड़ी उठाने गया था। लकड़ी उठाते समय पास ही लगे ट्रांसफार्मर के समीप ही लगे पोल हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। जिससे ट्रांसफार्मर में 11 हजार का करंट दौड़ गया। चपेट में आकर अमित की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रांसफार्मर से गांव की सप्लाई में भी 11 हजार तीव्रता का करंट दौड़ने लगा। कुछ ही देर में गांव के कई घरों में लगे विद्युत उपकरणों में फाल्ट हो गए। गांव निवासी जगदीश ने फाल्ट होने के समय बिजली का स्विच बंद करने का प्रयास किया तभी वो करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद विद्युतकर्मियों ने गांव की सप्लाई बंद कर दी। थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया। वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।