{"_id":"56f1882d4f1c1bd67df14d24","slug":"holi-colors-fiercely-brsega","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर जमकर बरसेगा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर जमकर बरसेगा रंग
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
होली पर जमकर बरसेगा रंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली की खुमारी युवाओं के सिर चढ़कर बोल रही है। परीक्षा से फारिग हुए विद्यार्थियों ने जमकर होली खेलने की तैयारी कर ली है। बहुत सी जगहों पर तो मंगलवार को भी युवा होली खेलते नजर आए। वहीं स्कूलों में अंतिम दिन जमकर अबीर-गुलाल उड़ा।
रंगों का त्योहार होली 24 मार्च को मनाया जाएगा। होली को लेकर युवा सर्वाधिक उत्साहित नजर आ रहे हैं। होली खेलने की तैयारियां जोरों पर हैं। कहीं सामूहिक रूप से होली खेलने की व्यवस्थाएं की जा रहीं तो कहीं डीजे लगाकर धमाल मचाने की। वहीं नगर के कई इलाकों में तो मंगलवार को ही युवा रंगों में रंगे नजर आए।
सीबीएसई इंटर की परीक्षा दे रहा छात्र दिनकर चौहान ने कहा कि होली के अवकाश का वह पूरा लुत्फ उठाएंगे। दोस्तों के साथ होली खेलने के अलावा शाम को डीजे पर डांस करेंगे। वहीं मोहल्ला छपट्टी निवासी रिंकू सिंह ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। ऐसे में रंग का ड्रम भरकर रखेंगे और जो भी मिलेगा उसे दोस्तों के साथ मिलकर ड्रम में डुबकी लगाएंगे। वहीं स्कूलों में अंतिम दिन छात्राओं ने भी सहेलियों के साथ अबीर-गुलाल से होली खेली।