फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Hoist was walking maze of fake fertilizer

लहरा में चल रहा था नकली खाद का गोरखधंधा

Wed, 23 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 23 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hoist was walking maze of fake fertilizer
लहरा में चल रहा था नकली खाद का गोरखधंधा - फोटो : अमर उजाला
देहात क्षेत्र में नकली और मिलावटी खाद बनाने के चल रहे गोरखधंधे का एसडीएम सदर व जिला कृषि अधिकारी ने पुलिस के साथ छापामार कर खुलासा किया है। जबकि टीम को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। वहीं अधिकारियों ने मौके से बड़ी मात्रा में खाली बोरियां बरामद कीं। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर थाना कोतवाली पुलिस ने गांव लहरा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जिले में बड़े पैमाने पर नकली खाद और बीज का काम जोरों पर चल रहा है। इसका खुलासा पूर्व में अमर उजाला ने भी किया था। इसके बाद जिला स्तरीय अधिकारियों की नींद टूटी और उन्होंने लगातार छापामार कार्रवाई शुरू कर दी। इसी क्रम में मंगलवार रात एसडीएम सदर, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने मय फोर्स के गांव लहरा स्थित अनिल कुमार के घर छापा मारा। फोर्स देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। उसके मकान की तलाशी लेने पर पुलिस को आईपीएल और कोरोमंडल की 216 खाली बोरी मिलीं। यहां इफ्को, डीएपी की भी खाली बोरियां भी थीं। पुलिस को बोरियां सिलने की मशीन भी मिली। जांच में पता चला कि सुपर फास्फेट को डीएपी की बोरियों में मिलाया जा रहा था। मौके पर पांच बोरियां डीएपी की मिलीं। यह इफ्को और कृभको कंपनियों की थीं।
विज्ञापन

 इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि जिस व्यक्ति के मकान से नकली और मिलावटी खाद बनाने का सामान मिला है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। साथ ही जिलेभर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यदि किसी अन्य के यहां मिलावटी खाद मिलती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed