Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Hmai Listen, son, brother sixty pension Bndbay Deu

हमाई सुनौ, बेटा साठ साला पेंशनई बंधबाय देउ

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Hmai Listen, son, brother sixty pension Bndbay Deu
बेवर/कुरावली/बिछवां (मैनपुरी)। राज्य महिला आयोग की सदस्याओं ने बुधवार को बेवर, कुरावली और बिछवां के गांवों में महिला चौपाल लगाई। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं को सुना और उनका जल्द ही निदान कराए जाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

बेवर के ग्राम नगला देवी में महिला चौपाल में राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर को विधवा रानी देवी ने बताया कि पति मरि गए हैं कोई सहूलियत अबै तक नाय मिली। दुय लड़का हैं। वेऊ बीमार हैं। बेवा किरन ने बताया कि घर से खतम हुय गए हैं, पेंशन नाय बंधी चारि बच्चा हैं। उनकी शादी करिवैं है। विधवा सोमवती ने बताया कि पैैरन से अपाहिज हुय गए हैं ना तौ मकान है, परिमटऊ नाय है मढैइया में राहत हैं, पेंशनऊ नाए बंधी। कैंसे गुजारा करैं। इसी प्रकार मुनीषा देवी, सिया देवी आदि ने भी समस्याएं बताईं। सबसे अधिक शिकायतें फसल नुकसान को लेकर मिलने वाले राहत राशि के चेक अभी तक न मिलने की हुई। राज्य महिला आयोग सदस्य ने समस्त समस्याओं का अतिशीघ्र निदान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस दौरान एडीएम महेश प्रकाश गुप्ता ने बताया कि महिलाएं परेशानियों का हल निकालने के लिए संबंधित अधिकारी को प्रार्थना पत्र दें। उन पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। खंड विकास अधिकारी कर्मराज ने ग्रामसभा में होने वाले विकास कार्यों के बारे में बताया। ग्रामसभा में एक भी शौचालय न होने की जानकारी मिलने पर रीता राठौर ने ग्राम प्रधान सूर्यप्रताप सिंह को कार्रवाई के लिए कहा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रदीप प्रताप सिंह उर्फ छोटे, पंचायत सचिव देवेंद्र सिंह, सीडीपीओ सरिता सक्सेना, क्षेत्रीय लेखपाल सुखराम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरावली के ग्राम नानामऊ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में महिला चौपाल लगाई गई। राज्य महिला आयोग की सदस्य रीता गुप्ता ने कहा कि सपा सरकार समाज के सभी वर्गों के लोगों की हितैषी सरकार है। ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने आवास, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य शिक्षा, सुरक्षा से संबंधित शिकायतें कीं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक चंद्रपाल सिंह वर्मा ने किया। उन्होंने ग्राम फतेहजंगपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी महिला चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं।


इस मौके पर बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विवेक बाजपेई, नायब तहसीलदार गजराज सिंह, ग्राम प्रधान विमलादेवी आदि मौजूद थीं। वहीं बिछवां के किन्हावर में महिला आयोग की सदस्य सुमन दिवाकर ने महिला चौपाल लगाई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। उन्होंने गांव की कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान ग्राम प्रधान रेखा दिवाकर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed