{"_id":"66ba3200c803b9285f089fc8","slug":"high-court-issued-non-bailable-warrant-against-an-accused-in-1985-murder-case-in-mainpuri-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: 1985 के हत्याकांड में एक आरोपी के खिलाफ वारंट जारी, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: 1985 के हत्याकांड में एक आरोपी के खिलाफ वारंट जारी, पुलिस तलाश में जुटी
Mon, 12 Aug 2024 10:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:03 PM IST
सार
मैनपुरी में वर्ष 1985 के हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने एक आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में वर्ष 1985 में हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। मामले में हाईकोर्ट ने एक आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इस केस में तीन आरोपी पूर्व में न्यायालय के समक्ष पेश हो चुके हैं।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी सलीम की 8 मई 1985 को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले म शकील उर्फ पप्पू खां निवासी मोहल्ला छपट्टी, मोहम्मद शफी निवासी महमूद नगर, साबिर निवासी महमूद नगर (दरीबा) और साबिर महमूद नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। न्यायालय में मामला चलने के बाद छूट गया था। सभी आरोपी बरी हो गए थे।
विज्ञापन
वादी आसमान अली ने उच्च न्यायालय में अपील की थी। इसके बाद मामला पुनः शुरू हुआ। सभी आरोपियों के न्यायालय में तलब किया गया। शकील के अलावा सभी आरोपी न्यायालय में पेश हुए। न्यायालय में हाजिर न होने के चलते शकील के गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं। स्थानीय पुलिस शकील की तलाश कर रही है।
विज्ञापन