{"_id":"5759a4d94f1c1b23379c5bf4","slug":"helmet-saves-lives-would","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट होता तो बच जाती जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट होता तो बच जाती जान
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना भोगांव क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक ने दम तोड़ दिया। दूसरे की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। दोनों ही युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
थाना भोगांव क्षेत्र के जसरथपुर निवासी रिंकू (25) गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे साथी अवधेश (24) को दवा दिलाने बाइक से मैनपुरी आ रहे थे। तभी ग्राम जलालपुर के समीप एक नील गाय सामने आ गई। इसकी टक्कर से बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। दोनों युवकों के सिर जमीन से टकरा गए। हादसे के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। साथी अवधेश की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया।
परिवारीजनों ने बताया कि अवधेश के दांत में दर्द हो रहा था। रिंकू उसे दवा दिलाने शहर जा रहा था। उसकी मौत के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां कह रही थी की अगर बेटे ने हेलमेट लगाया होता तो शायद वो जिंदा होता। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।