फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Heat Havoc: child deaths from diarrhea

गर्मी का कहर: डायरिया से बालिका की मौत

Thu, 28 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 28 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Heat Havoc: child deaths from diarrhea
डायरिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। डायरिया, हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या दिन पर दिन आंकड़ा पार करती जा रही है। गुरुवार को जिला अस्पताल में पेट दर्द और डायरिया से पीड़ित 121 रोगी पहुंचे। इसमें 11 को गंभीर हालत में आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया। इनमें एक बच्ची की मौत हो गई। अस्पताल में सौ बेड कम पड़े गए। सात नए बेड लगवाए गए। ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके। 
विज्ञापन


एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम कुरड़ी निवासी निक्की (12) की डायरिया से पीड़ित होने पर मौत हो गई। जिला अस्पताल में सुबह नौ बजे से ही रोगियों की भीड़ जुटने लगी। पर्चा बनवाने से लेकर दवा वितरण काउंटर तक रोगियों की भीड़ लगी दिखाई दे रही थी। लोग परेशान थे कि आखिर किसी तरह से उन्हें जल्दी दवा मिल जाए। डायरिया और हीट स्ट्रोक के मरीजों की भीड़ जिला अस्पताल, निजी नर्सिंग होम, क्लीनिक पर पहुंच रही है। सीएचसी, पीएचसी में भी चिकित्सक समय से नहीं पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए सात अतिरिक्त बेड उपलब्ध कराए हैं। सौ बेड पड़ुे थे लेकिन मरीजों की संख्या ज्यादा थी। दूषित खानपान से पेट में परेशानी बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. दुष्यंत त्यागी, सीएमएस 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed