{"_id":"591ee96c4f1c1b8b51f25634","slug":"heart-bole-mine-nabi-nabi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल बोले मेरा नबी नबी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल बोले मेरा नबी नबी...
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Fri, 19 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
उर्स में कव्वाली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड सुल्तानगंज के कस्बा बिछवां स्थित गैवी शाह चिश्ती का पांचवां उर्स मीलाद शरीफ के साथ शुरू हुआ। कीदतमंदों मजार ए मुबारक पर फातिहाख्वानी और चादरपोशी कर हर खास ओ आम के लिए दुआ मांगी। वहीं रातभर जवाबी कव्वाली का आयोजन किया गया।
रिजवी कव्वाल पार्टी कुरावली ने ‘दिल बोले मेरा नबी नबी, आंखों में मदीने के जलवा और दिल में वफा के उजाले हैं, छेड़ो न हमें दुनिया वालों हम लोग मुहब्बत वाले हैं।’ वहीं आमिर इमरान वारसी कव्वाल पार्टी ‘खुशबू तेरी कलम में आए तो मोहम्मद का नाम लिखता जा’ आदि कव्वाली पेश की। वहीं इकरारुद्दीन खां का कहना है कि गैवीशाह चिश्ती के दर पर जो भी हाजिरी लगाने आता है, उसकी झोली मुराद से भर जाती है। यामीन खां, इरशाद खां, सलीम खां, नवाब खां, अशफाक खां, मोहम्मद शमीम, आमिर खां, अलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।