फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Health services in the country are bad

देहात में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल

Tue, 09 May 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Tue, 09 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Health services in the country are bad
देहात में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने सीएचसी कुचेला का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर सुधार करने की चेतावनी दी। मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप सुविधाएं मुहैया कराने को कहा।
विज्ञापन

डीएम यशवंत राव उस समय दंग रह गए जब दवा वितरण कक्ष में मरीजों को दवा तो वितरित की जा रही थी परंतु उसका अंकन कहीं नहीं किया जा रहा था। डेली रजिस्टर मौके पर नहीं मिला। एक, 17 अप्रैल, छह मई के अलावा किसी भी तिथि को स्टोर से दवा निकाले जाने का भी अंकन नहीं मिला। चीफ फार्र्मासिस्ट ओंमकार सिंह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। निरीक्षण में सीएचसी पर भारी मात्रा में आयरन की गोलियां मिलीं। जिन्हें विद्यालयों में बांटा जाना था। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्टाफ के अभाव में वितरण नहीं हो पा रहा है। नेत्र कक्ष में आई टेक्नीशियन शिवेंद्र सिंह ने बताया दो माह से कोई भी उपकरण नहीं मिला है जिससे वह मरीजों की आंखें चेक नहीं कर पा रहे हैं। चौकीदार विकास सिंह सात आठ माह से अनुपस्थित हैं। बताया गया पत्नी की हत्या के कारण वह अनुपस्थित हैं। सीएमओ को सूचना दी जा चुकी है। डीएम ने सीएमओ स्तर से की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। प्रसव उपरांत देखभाल कक्ष में पहुंचकर प्रसूताओं से सीधा संवाद किया। पार्वती निवासी ककरारा, रेखा निवासी अंबरपुर से प्रसव बाद जननी सुरक्षा योजना, प्रसव पूर्ण टीकाकरण, बच्चों को टीके लगाने की जानकारी ली। चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रदीप यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed