फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Have fun in the weather, roam in the market in Holi

मौसम में मस्ती तो बाजार में होली में रौनक

Thu, 09 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 09 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Have fun in the weather, roam in the market in Holi
मौसम में मस्ती तो बाजार में होली में रौनक - फोटो : अमर उजाला
कृत्रिम रंगों की तड़क-भड़क ने पारंपरिक रंगों की फागुनी रंगत को फीका कर दिया है। होली के मौके पर बिकने वाले लाल, हरे, पीले, नीले, गुलाबी, सफेद रसायनिक रंगों से एक-दूसरे को रंगने की धुन में लोग सेहत के लिए सुरक्षित रंगों को भी भूल गए हैं। अब होली पर न तो टेसू के फूलों का पारंपरिक बसंती रंग नजर आता है और न ही कुसुम की लालिमा ही दिखाई पड़ती है।
विज्ञापन

होली रंगों का पर्व है। एक-दूसरे को रंगने के बाद न कोई छोटा होता है और न कोई बड़ा। पिछले समय में होली के अवसर पर लगाने वाले रंगों की शरीर में उपयोगिता होती थी। वह रंग शरीर के लिए फायदेमंद होता था लेकिन बदलते वक्त ने प्रकृति के मनमोहक रंगों को नकार दिया है। आज अनेक दुष्प्रभावों के बावजूद विषैले रसायन वाले रंगों और पेंटों का होली पर भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


परंपरागत तौर पर टेसू के फूल के बसंती रंग को ही होली का पर्याय माना जाता रहा है। इससे बना रंग त्वचा को रोगों से बचाता है।
कृषि वैज्ञानिक डाक्टर जगदीश मिश्रा के अनुसार टेसू के फूल में व्यूटीन नामक पिगमेंट पाया जाता है जो शरीर की सुंदरता में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा गेंदा, कुसुम, मेंहदी, चुकंदर, हल्दी, हरसिंगार जैसे पौधों की फूल पत्तियों से बने शोख रंग भी किसी न किसी रूप में शरीर के लिए लाभदायक होते हैं लेकिन आज यह सब गुजरे जमाने की बात हो चले हैं। होली के लिए रसायनिक पदार्थों से बने रंगों की बिक्री जोरों पर हो रही है। बाजार में सस्ते और महंगे दोनों तरह के रंग मौजूद हैं, किंतु सस्ते कीमत के रंगों की बिक्री अधिक हो रही है। सूत्रों की मानें तो होली के रंग भी मिलावट से नहीं बचे हैं। सस्ते रंगों में कुछ ऐसे रसायनों का प्रयोग किया जाता है जो त्वचा के लिए बेहद हानिकारक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed