{"_id":"45cb65ca33db03f85852711083cac1ea","slug":"happy-young-man-injured-in-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में युवक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में युवक घायल
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। लगुन-टीका समारोह में गुरुवार रात हर्ष फायरिंग में एक युवक के गोली लग गई। इससे समारोह में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल में ला गया। ईएमओ ने पुलिस क ो मीमो भेजकर घटना की जानकारी दी।
थाना घिरोर के ग्राम नगला बल्लम में गुरुवार की रात विजेंद्र का लगुन समारोह था। लगुन समारोह में दोनों ही तरफ से हर्ष फायरिंग हो रही थी। इस दौरान एक गोली गांव के ही जितेंद्र (22) पुत्र अनोखेलाल को लग गई। परिजन तत्काल घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान जितेंद्र की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं है। आपातकालीन चिकित्साधिकारी ने कोतवाली पुलिस को संबंधित मीमो भेजा है। जानकारी पर थाना घिरोर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पहुंचकर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष घिरोर का कहना है कि मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस से मिली थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।