फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Hang the compensation at the rate of two or current circuit

वर्तमान सर्किट रेट से मुआवजा दो या फांसी दो

Sun, 07 Aug 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 07 Aug 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Hang the compensation at the rate of two or current circuit
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
समान पक्षी विहार के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन का वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा देने की मांग करते हुए किसानों ने जिला सहकारी बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। यही नहीं मांगें न माने जाने पर फांसी देने की भी मांग की। इसके बाद भी कैबिनेट मंत्री ने किसानों की समस्याएं सुनने के लिए दो मिनट तक का वक्त नहीं दिया। उनकी गाड़ी रोकने की किसानों ने काफी कोशिश की। लेकिन सुरक्षाकर्मियों के आगे उनकी एक न चली। 
विज्ञापन


रविवार को लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव सहकारी बैंक पहुंचे। यहां कार्यक्रम स्थल के बाहर कटरा समान के किसानों ने समान पक्षी विहार के लिए अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही उनका कहना था कि मुआवजा वर्तमान सर्किल रेट का चार गुना दिया जाए। नहीं तो प्रदेश सरकार उन्हें फांसी दे दे। इससे कम पर वह नहीं मानेंगे। किसानों का प्रदर्शन देख एडीएम राकेश कुमार मालपाणी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इसी दौरान कार्यक्रम समाप्त हो गया। जैसे ही मंत्री की गाड़ी गेट से बाहर निकली किसानों ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं रुके। इसके बाद किसानों ने एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन

 किसानों का कहना है कि उनकी जमीन समान पक्षी विहार के लिए 1990 में अर्जित की गई है। इस जमीन पर खेती होती थी। तीन सितंबर 1997 को अधिसूचना जारी की गई है। यदि वर्ष 1990 की दरों पर प्रतिकर दिया जाता है तो उनको नुकसान होगा। उन्हें वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिलाया जाए। ताकि वह अपने परिवार का पेट पाल सकें। इस मौके पर राजू यादव, जगतसिंह, दिनेश यादव, दर्शन सिंह, तोताराम, विश्राम सिंह, संजू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed