{"_id":"58456a094f1c1bf959447cd6","slug":"haadase-mein-ghaayal-sipaahee-kee-upachaar-ke-dauraan-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल सिपाही की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल सिपाही की उपचार के दौरान मौत
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 05 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 30 नवंबर को सड़क हादसे में घायल भरतपुर निवासी सिपाही की रविवार देर शाम सैफई में मौत हो गई। सोमवार को पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी गई। एसपी सहित जिले भर की पुलिस ने गार्ड आफ आनर देने के साथ ही श्रद्धांजलि दी। सिपाही कुछ समय पहले ही बिछवां चौकी पर तैनात किया गया था। पुलिस लाइन से परिवारीजन अंतिम संस्कार के लिए शव भरतपुर ले गए।
राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला भोला सिंह (23) वर्ष 2015 में पुलिस में भर्ती हुआ था। उसकी पहली तैनाती मैनपुरी के बिछंवा थानेे की हन्नूखेड़ा चौकी में की गई थी। 30 नवंबर की देर रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से थाने जा रहा था। तभी बिछवां-हन्नूखेड़ा मार्ग पर गांव जैली भट्ठा के समीप गिट्टी से लदे ट्रक चालक राजा भइया निवासी रितवई थाना बिजौली ग्वालियर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
रविवार देर शाम सैफई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। देर रात शव मैनपुरी आने के बाद सोमवार सुबह पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ सिपाही को अंतिम विदाई दी गई। एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने मृत सिपाही को सलामी देने के साथ ही श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन में मौजूद सिपाही के शव को लेकर भरतपुर रवाना हो गए।