फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Gutara Kusmra the nine-wicket win

घुटारा ने कुसमरा को नौ विकेट से हराया

Sun, 29 May 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 29 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Gutara Kusmra the nine-wicket win
चंडीगढ़ में वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
सदर बाजार के मैदान पर खेले जा रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में घुटारा ने कुसमरा को नौ विकेट से हराया। मैच का उद्घाटन विधायक ब्रजेश कठेरिया ने फीता काटकर व पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरपाल सिंह यादव ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया।
विज्ञापन


शनिवार की रात खेले गए पहले मैच में कुसमरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर के मैच में कुसमरा की टीम आठ विकेट खोकर 66 रन ही बना सकी। कुसमरा की ओर से सौरभ ने तीन गेंदों में 16 व मैकुलम ने 14 रन बनाए। घुटारा के गेंदबाज विजय पाठक ने दो-दो विकेट लिए। 67 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए घुटारा ने एक विकेट खोकर नौ विकेट से जीत हासिल की। घुटारा की ओर से पम्मो ने 27, छोटू ने 15 रन बनाए। पम्मो को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 
विज्ञापन


दूसरा मैच बेवर व अजीतगंज के मध्य खेला गया, जिसमें बेवर ने टॉस जीतकर अजीतगंज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। अजीतगंज की ओर से नीशू ने बैटिंग करते हुए आठ गेंदों में सात छक्के लगाकर 42 रन बनाए। अमन ने 30 व अंबुज ने 26 रन बनाए। निर्धारित 10 ओवर में अजीतगंज ने पांच विकेट खोकर 138 रन बनाए। बेवर की ओर से अजित व राघवेंद्र ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेवर की शुरुआत बहुत खराब रही और अजित के 21 रन को छोड़कर कोई बल्लेबाज प्रभावी बल्लेबाजी नहीं कर पाया। बेवर की पूरी टीम निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर 54 रन बना पाई और 84 रन से अजीतगंज को जीत हासिल हुई। अजीतगंज के गेंदबाज अंबुज ने तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समाजसेवी गणेश शाक्य से प्राप्त किया। मैच में कमेंट्री उत्तम राठौर, आकाश चौहान ने स्कोरिंग शिवा श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव ने, अंपायरिंग योगेश पालीवाल, केपी चौहान, नितिन श्रीवास्तव व प्रबल चौहान ने की। इस मौके पर सभासद सोनू चक, देवेंद्र श्रीवास्तव, रामबाबू सविता, फूल सिंह बाथम, आरिफ खान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed