फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   GT Road was blocked for half an hour to the BKU

भाकियू ने आधे घंटे तक जीटी रोड को किया जाम

Fri, 03 Jun 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 03 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
GT Road was blocked for half an hour to the BKU
भाकियू ने आधे घंटे तक जीटी रोड को किया जाम - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने शुक्रवार को किसानों की समस्याओं के संबंध में जीटी रोड को करीब आधा घंटे तक जाम कर दिया। इससे रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पंहुचे एसडीएम विजय प्रताप को मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम नौ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोला।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में जीटी रोड पर जाम लगाया। किसानों के आंदोलन की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। किसानों ने कृषि आयोग गठित कर कृषि को उद्योग का दर्जा देने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान एवं मजदूर का दुर्घटना बीमा 10 लाख सुनिश्चित किया जाए। 60 साल पूरे कर चुके किसानों एंव मजदूरों को 500 रुपया प्रतिमाह पेंशन दी जाए। ओलावृष्टि एवं सूखे का मुआवजा मिले। जिले में जर्जर संपर्क मार्गों का डामरीकरण कराया जाए। बढ़ी हुई विद्युत दरें वापस की जाएं। किसानों को मुफ्त बिजली दी जाए। बेवर ब्लॉक के महमूदिया ग्राम में बिजली की जर्जर लाइनें व खंभे बदले जाएं। नहर एंव रजबहों में रोस्टर के अनुसार टेल तक पानी छोड़ा जाए। बेवर मझोला कन्नौज जा रहे बंबे की पुलियों का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो यूनियन शासन तथा प्रशासन के खिलाफ किसी भी प्रकार के उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।  एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोल दिया। इस मौके पर राजीव सिंह चौहान, आनंद पाठक, रवी सिंह, प्रदीप कुमार, शीलेश दुबे, विजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed