{"_id":"5925c9764f1c1ba93e536aed","slug":"god-shantinath-s-birth-festival-celebrated-with-pompousness","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया भगवान शांतिनाथ का जन्मतप महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया भगवान शांतिनाथ का जन्मतप महोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Wed, 24 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया भगवान शांतिनाथ का जन्मतप महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को भगवान शांतिनाथ के जन्मतप, मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर शांतिनाथ मंडल विधान का आयोजन हुआ। इस दौरान पूजन-अर्चन कर शांति की कामना की गई।
शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शांतिनाथ मंडल विधान का आयोजन किया गया। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित शांतिनाथ मंडल विधान के दौरान मुरैना के प्रतिष्ठाचार्य वाणी भूषण पं. संजय शास्त्री सिंहोनिया के निर्देशन में जैन स्वरसंगम सौरभ एंड पार्टी मुरैना मध्यप्रदेश द्वारा संगीत के साथ प्रात: छह बजे विधि-विधान से भगवान शांतिनाथ का नित्याभिषेक किया गया। तत्पश्चात शांतिधारा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान 21 किलो का लाडू आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में दिनेश जैन उर्फ भूरी, जैन समाज अध्यक्ष चौधरी मुकेश चंद्र जैन, महामंत्री राजेश जैन बंटू, कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र जैन, निरीक्षक संजयकांत जैन, संरक्षक सुदीप जैन बब्बन आदि मौजूद रहे।