फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Girls will showcase their talent at the handball trials.

Mainpuri News: हैंडबॉल के ट्रायल में प्रतिभा दिखाएंगी बालिकाएं

Sun, 18 Oct 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 18 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Girls will showcase their talent at the handball trials.
मैनपुरी। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 28 से 31 अक्तूबर तक झांसी में प्रदेशीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए आगरा मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए जिले में 23 अक्तूबर को जनपदीय ट्रायल आयोजित होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि जनपदीय ट्रायल पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होंगे। इसमें जिले की महिला खिलाड़ी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगी। ट्रायल के आधार पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपदीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को 24 अक्तूबर को आगरा के एकलव्य स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। यहां खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगरा मंडल की टीम के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed